अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प फिर हमला

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प फिर हमला

Former US President Donald Trump attacks again

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर फिर से जानलेवा हमला हुआ है । मिली जानकारी के अनुसार ट्रम्प फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी के इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में खेल रहे थे, इस दौरान उन पर हमला हुआ है। अमेरिका की सीक्रेट सर्विस ने जानकारी दी है कि ट्रम्प सुरक्षित हैं। इस घटना के जांच की जिम्मेदारी FBI को सौंपी गई है । अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध के पास एक नली वाली AK-47 जैसी राइफल और एक गोप्रो कैमरा था। जिससे उसने यह हमला किया है।

रिपोर्ट के अनुसार ट्रम्प और हमलावर की बीच की दूरी करीब 300 से 500 मीटर के बीच थी। सीक्रेट सर्विस के मुताबिक अभी तक पता नहीं चल पाया है कि ट्रम्प पर गोली चली थी या नहीं। बता दें की इसी साल 13 जुलाई को अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया के बटलर शहर में चुनावी रैली के दौरान ट्रम्प पर हमला हुआ था जिसमे उनकी जान बाल बाल बची थी।

ट्रम्प बोले- मैं सुरक्षित हूं

इस घटना के बाद Donald Trump ने अपने समर्थकों को संदेश जारी करते हुए कहा, “मैं सुरक्षित हूं। मैंने अपने आसपास गोलियों की आवाज सुनी थी, लेकिन इससे पहले घटना को लेकर कोई भी अफवाह फैले, मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *