जिला पुलिस बद्दी द्वारा चलाए गये विशेष अभियान के तहत पुलिस आए दिन नशा तस्करों को पकड़ रही है | ताजा मामला बरोटीवाला थाना के अंतर्गत पड़ते काठा का है जहाँ पर झूंगी झोपड़ी में से 22 किलो 231 ग्राम गांजे के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है आरोपी की पहचान पप्पू, पुत्र लिम्बू राम, थाना कालका, जिला पंचकुला, हरियाणा के रूप में हुई है | वहीं पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
गांजे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम के इंचार्ज नरेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बरोटीवाला के तहत काठा में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाला एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने का कार्य करता है इसके बाद टीम ने झोपड़ी में जाकर तलाशी ली तो तलाशी के दौरान 22 किलो 236 ग्राम गांजा बरामद किया है |
वहीं मामले की पुष्टि करते हुए बरोटीवाला थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर टीम ने जब झुगी की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान 22 किलो 231 ग्राम गांजा बरामद किया, और आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है वहीं आरोपी का रिमांड हासिल कर आरोपी से पूछताछ की जाएगी |
