कई राज्यों में स्कूली बच्चों के लिए समर वेकेशन का ऐलान कर दिया गया है | वहीं दिल्ली के स्टूडेंट्स को अभी भी समर वेकेशन का इंतजार है | हालांकि ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है | क्योंकि आमतौर पर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन 10 मई से शुरू हो जाते हैं |
बढ़ती गर्मी और लू के कहर के बीच कई राज्यों में स्कूली बच्चों के लिए समर वेकेशन का ऐलान कर दिया है | इससे बच्चों को जहां गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं बच्चे समर कैंप और घूमने का प्लान बना सकते हैं | ओडिशा में इस बार 43 दिन का समर वेकेशन है | यहां की स्कूलों में 5 मई से छुट्टी शुरू हो गई है जो 18 जून 2023 तक जारी रहेगी | वहीं महाराष्ट्र की प्राथमिक, मध्य और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में 55 दिनों का समर वेकेशन है |
यहां पर गर्मी की छुटि्टयां 21 अप्रैल से 15 जून तक के लिए घोषित की गई हैं | उत्तर प्रदेश की स्कूलों में गर्मी की कुल 40 छुट्टियां रहनी है | स्कूलों में यह छुट्टियां 21 मई से 30 जून तक जारी रहेंगी | पश्चिम बंगाल में पहले 24 मई से समर वेकेशन शुरू होना था, लेकिन बढ़ते तापमान की वजह से 2 मई से ही गर्मी की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है | हिमाचल प्रदेश में 38 दिनों का समर वेकेशन है. यहां की स्कूलों में 22 जून से 29 जुलाई तक गर्मी की छुट्टियां होंगी | वहीं मध्य प्रदेश की स्कूलों में 1 मई से 15 जून तक कुल 45 दिनों की छुट्टी रहेगी |
