सुंदरनगर में बाइक और कार चोरी मामले में पुलिस के हाथ लगी सफलता

Police gets success in bike and car theft case in Sundernagar
मंडी जिला पुलिस के लिए लगातार परेशानी का सबब बन रही चोरी की घटनाओं को लेकर सुंदरनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना सुंदरनगर ने चोरी के दो मामलों में चोरीशुदा बाइक और कार के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहां से दो आरोपियों को न्यायालय द्वारा जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
वहीँ एक आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में नशा खरीदने की नियत से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने को लेकर भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत लोकेश कुमार पुत्र देविन्द्र सिंह गांव बैहल डाकघर पैड़ी की मोटरसाईकिल नंबर एचपी-31 सी-1749 सिनेमा चौक और चमन लाल पुत्र हिरा लाल गांव कटवाली डाकघर कलौहड़ से की कार नंबर एचपी-31ए-3000 को कटवाली से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। जैसे ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कुछ ही घंटो के भीतर दोनों मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक और कार को भी बरामद कर लिया है। बाइक चोरी मामले में आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र रुप लाल निवासी गांव आरन और मुनीष ठाकुर पुत्र गिरधारी लाल गांव द्रुमण धर्मपुर जिला मंडी व कार चोरी मामले में 27 वर्षीय योगराज पुत्र अमर सिंह गांव रड़ा व डाकघर कलौहड तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *