मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्मह..त्या

मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, छत से कूदकर दी जान

Famous actress Malaika Arora’s father committed suicide

सिनेमा जगत में इस वक्त बेहद दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है । मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का 11 सितंबर को निधन हो गया है। मलाइका अरोड़ा के पिता ने सुसाइड कर के अपनी जान को गंवा दिया है। यह घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

मामले की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन करना शुरू कर दी है। पिता की मौत से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जैसे ही ये खबर अरबाज खान को मिली वो परिवार के साथ मौके पर पहुंचे हैं. बता दें की मलाइका के पिता के घर की दूरी सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से महज 5 मिनट की दूरी पर है आत्महत्या करने के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है.

शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है. इतना ही नहीं अभी तक किसी तरह के सुसाइड नोट की बात भी सामने नही आई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार अनिल अरोड़ा पिछले साल बीमार हुए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *