मस्जिद विवाद : पुलिस ने हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष को किया गिरफ्तार

मस्जिद विवाद : पुलिस ने हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष को किया गिरफ्तार

Shimla Mosque dispute: Police arrested the president of Hindu Jagran Manch

शिमला के संजौली विवाद को लेकर आज हिंदू संगठनों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी और काफी तादाद में हिंदू संगठन के लोग शिमला के संजौली पहुंच रहे हैं हालांकि पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और संजौली चौक से आगे किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है वहीं दिल्ली टनल को भी पूरी तरह से सील कर दिया गया है हालांकि प्रदर्शनकारी ढली टनल से संजौली की तरफ बढ़ रहे हैं। लेकिन उन्हें टनल से आगे नहीं आने दिया गया तो प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर ही प्रदर्शन कर रहे हैं।

हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष कमल गौतम भी संजौली की तरफ जा रहे थे जिन्हें चौक पर ही रोक दिया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। कमल गौतम का आरोप है कि कीव शांतिपूर्ण तरीके से आगे जा रहे हैं और उन्हें यहां पर रोक दिया गया है जबकि वह किसी तरह का यहां पर प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं बावजूद इसके उन्हें रोका जा रहा है।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि प्रदर्शन को देखते हुए संजौली में धारा 163 लगा दी गई है ऐसे में यहां पर कोई भी व्यक्ति प्रदर्शन नहीं कर सकता है । आम लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *