शिमला के थाना बालूगंज क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी दिल्ली निवासी कबीर नाम के युवक से सोशल मीडिया पर जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसे जीरकपुर बुलाया। इस दौरान उससे किराये के कमरे में दुष्कर्म को अंजाम दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिमला पुलिस ने जीरो एफआईआर के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामला जीरकपुर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है। अब इस मामले में पंजाब की जीरकपुर पुलिस तफ्तीश कर कार्रवाई अमल में लाएगी। मामले में पीड़ित युवती की कुछ समय पहले सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली के रहने वाले सख्स से जान पहचान हुई थी। यह जान पहचान बाद में दोस्ती में बदल गई। दोनों की दोस्ती आगे बढ़ती गई और दोनों ने शादी करने की योजना बनाई। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर मिलने के लिए मोहाली के जीरकपुर में बुलाया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया । पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
