हिमाचल में कल हड़ताल पर डॉक्टर, एमरजेंसी में ही मिलेगी सेवाएं

हिमाचल में कल हड़ताल पर डॉक्टर, एमरजेंसी में ही मिलेगी सेवाएं

हिमाचल में शनिवार को अस्पताल में केवल आपातकालीन सेवाएं ही जारी रहेगी। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले में रेजिडेंट डॉक्टरों के बाद हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन भी भी इनके समर्थन में आ गई है। HMOA ने 17 अगस्त को टोकन प्रोटेस्ट करने का निर्णय लिया है। यानी अगले कल ओपीडी पूरी तरह बंद रहेगी।

बता दें कि प्रदेश में अब तक रेजिडेंट डॉक्टर ही हड़ताल पर थे। इनकी हड़ताल के कारण मेडिकल कालेजों में मरीजों को दो दिन से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मगर कल HMOA भी अगले 24 घंटे तक हड़ताल पर रहेंगे। जाहिर है कि इससे शनिवार को प्रदेश के सभी मेडिकल कालेज के साथ साथ अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ेगा।

हिमाचल में रेजिडेंट डॉक्टरों ने 2 दिन से ओपीडी में सेवाएं देना बंद कर रखी है। मगर कंसल्टेंट मरीजों को देख रहे थे। इससे मरीजों को थोड़ी राहत मिली है। मगर शनिवार को कंसल्टेंट भी मरीजों को नहीं देखेंगे। प्रदेश के सभी अस्पतालों में केवल आपातकालीन सेवाएं ही चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *