समेज के बाद रामपुर के डमराली में फटा बादल

हिमाचल में तबाही का मंजर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पहले रामपुर के समेज में बादल फटने से करीब 36 लोगों की जान चली गई , अब शिमला जिला के रामपुर के डमराली में बीती रात बादल फटा है

हिमाचल में तबाही का मंजर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पहले रामपुर के समेज में बादल फटने से करीब 36 लोगों की जान चली गई , अब
शिमला जिला के रामपुर के डमराली में बीती रात बादल फटा है । इससे रातभर तकलेच क्षेत्र में अफरा-तफरी मची रही। जिला प्रशासन आधी रात में घटना स्थल पर पहुंचा। डरे-सहमे लोग रात में ही अपने घर छोड़कर बाहर भागे।

डमराली में बादल फटने के बाद तकलेच नाला में जल स्तर कई गुणा बढ़ गया। इससे डमराली क्षेत्र से पानी का भारी सैलाब तकलेच नाला में आ गया। इस नाले की आवाजें व गड़गड़ाहट सुनकर लोग रात में ही घरों से बाहर भागे। अभी तक किसी भी प्रकार के जान व माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

उधर, ऊना जिला में भी भारी बारिश ने कहर बरपाया है। ऊना को संतोषगढ़ कस्बे से जोड़ने वाला पुल भारी बारिश से टूट गया। एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया। उसे वहां मौजूद लोगों ने रेस्क्यू कर दिया है। मंडी में भी भारी बारिश के बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 2 जगह बंद हो गया। मंडी के 4 मील और 9 मील में हाईवे को सुबह 7 बजे वाहनों के लिए वन-वे किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *