उपमंडल नालागढ़ के तहत नवाग्राम पंचायत के हटडा गांव में ग्रामीणों ने 2 लोगों पर सरकारी हेड पंप पर कब्जा करने के गंभीर आरोप जड़े हैं और ग्रामीणों ने एकत्रित होकर SDM कार्यालय के बाहर जहां रोष व्यक्त किया वहीं SDM को शिकायत पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है वही ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों पर भी कार्रवाई न करने के गंभीर आरोप जड़े हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि उनके द्वारा पहले IPH विभाग को शिकायत दी गई थी, लेकिन IPH विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की इसके चलते अब वह मजबूरन SDM नालागढ़ से मिलने आए हैं। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है वही कहा कि सरकारी हेड पंप से अवैध कब्जा तुरंत हटाया जाए ताकि आने जाने वाले लोग हेड पंप से पानी पी सके । जिसके चलते अब ग्रामीणों ने प्रशासन को भी चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो वह धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जायेगे, जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
अब देखना यही होगा कि SDM द्वारा ग्रामीणों को आ रही परेशानियों से निजात कब तक दिलाई जाती है।
