जिला मंडी के सुंदरनगर में आज सुबह एक बड़ा हा*दसा पेश आया। जहाँ पर सड़क धंसने से HRTC बस दुर्घ*टनाग्रस्त हो गयी। जिसमें सभी यात्रियों को चो*टें आई है। जानकारी के अनुसार कांगू-डैहर संपर्क मार्ग पर सड़क का लगभग 45 मीटर हिस्सा धंसने से HRTC की बस करीब 25 से 30 फीट नीचे गि*री। दु*र्घटना के समय बस में 14 यात्री सवार थे। हा*दसा उस वक्त पेश आया जब HRTC की बस सुंदरनगर से शिमला की और आ रही थी। गनीमत यह रही कि बस सड़क के धंसे हुए हिस्से पर रुक गई। यदि पहाड़ी से बस और नीचे लुढ़की होती तो किसी की जा*न भी जा सकती थी।
बता दे कि इस दु*र्घटना में सभी यात्रियों को चो*टें आई है। जबकि तीन यात्रियों को ज्यादा गंभीर चो*टें बताई जा रही हैं। वहीँ स्थानीय लोग और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है और घा*यलों को सुंदरनगर अस्पताल लाया जा रहा है।
इस दु*र्घटना के बाद हाईवे भी वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है।
बता दें कि प्रदेश में बीते दो दिन से बारिश हो रही है। इससे जगह-जगह जमीन धंसने की घ*टनाएं पेश आ रही हैं। कांगू-डैहर सड़क पर भी सड़क धंसने के कारण ही हा*दसा हुआ है।
सुंदरनगर से शिमला जा रही HRTC की बस हा*दसे का शि*कार, सभी यात्री घा*यल
