बर्फबारी के साथ हिमाचल प्रदेश में फिर पर्यटन कारोबार बढ़ाने की उम्मीद, 15 दिसंबर के बाद 100% ऑक्यूपेंसी होने की उम्मीद

बर्फबारी के साथ हिमाचल प्रदेश में फिर पर्यटन कारोबार बढ़ाने की उम्मीद, 15 दिसंबर के बाद 100% ऑक्यूपेंसी होने की उम्मीद

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदल रहा है. ऐसे में पर्यटन कारोबार से जुड़े हुए लोगों के लिए भी उम्मीद की एक नई किरण दिखाई दी है. बर्फबारी की उम्मीद के साथ ही, पर्यटन कारोबारी हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की आमद बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं. राजधानी शिमला में इन दिनों 50 फ़ीसदी ऑक्युपेंसी चल रही है. वही पर्यटन कारोबारियों ने भी उम्मीद जताई है कि 15 दिसंबर के बाद पर्यटकों की आमद बढ़ेगी, होटल इंडस्ट्री में ऑक्युपेंसी 70 से 100 फ़ीसदी तक जाने की उम्मीद है.

होटल  50% ऑक्युपेंसी के साथ चल रहे

शिमला टूर ऑपरेटर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी मनु सूद ने बताया कि इन दिनों शिमला में होटल लगभग 50% ऑक्युपेंसी के साथ चल रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि आने वाले 15 दिसंबर के बाद शिमला जैसे इलाकों में एक बार फिर पर्यटकों के बढ़ाने की उम्मीद है. मनु सूद ने कहा कि इस वर्ष 25 दिसंबर यानी क्रिसमस तक व्हाइट क्रिसमस होने की उम्मीद बनती दिख रही है. लिहाजा इसका असर पर्यटन कारोबार पर भी देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि अगर क्रिसमस पर प्रदेश में और ख़ास तौर पर शिमला में बर्फबारी होती है तो 100 फ़ीसदी ऑक्युपेंसी भी देखने को मिल सकती है.

लुभावने ऑफर निकाले हैं

वहीं पर पर्यटकों को लुभाने के लिए होटल एसोसिएशन और ट्रैवल एसोसिएशंस ने भी लुभावने ऑफर निकाले हैं. मनु सूद ने बताया कि कई होटल सैलानियों को लुभाने के लिए मुफ़्त बोन फायर, संगीत, बारबिक्यू जैसी एक्टिविटीज भी उपलब्ध करवा रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने बताया कि सैलानियों को लुभाने के लिए टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों ने भी एडवांस बुकिंग पर 10% डिस्काउंट देने का निर्णय लिया है.

एडवांस बुकिंग के लिए क्वेरीज भी आ रही

मनु सूद ने बताया कि फरवरी तक एडवांस बुकिंग के लिए क्वेरीज भी आ रही हैं. जिससे अंदाजा हो रहा है कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर 100% ऑक्युपेंसी जा सकती है. मनु सूद ने बताया कि हालांकि पिछले साल बर्फ न गिरने से विंटर सीजन पर्यटन कारोबार के लिहाज से फीका रहा. लेकिन इस बार बर्फ गिरने की उम्मीद बनी है, ऐसे में पर्यटन सीजन भी लंबा चलने की उम्मीद है. बीते दिनों हिमाचल प्रदेश की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई थी जिसके चलते पर्यटकों की आमद बड़ी ऐसे में अगर बर्फबारी होती है तो 15 दिसंबर से 10 जनवरी के बीच ऑक्युपेंसी 100 परसेंट तक जाने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *