भारतीय क्रिकेट टीम आज कल साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई हुई है, जहां आपको टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी20 मैच खेलते हुए दिखाई देंगी . बता दें कि भारतीय टीम इस दौरे पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज, 3 मैचों की वनडे सीरीज तो वहीँ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए गई हुई है. हालाँकि टी-20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है, और जैसे कि पहला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था.
आज इस सीरीज के दूसरे मैच की बारी है, इस सीरीज के मैच को गक़ेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए भारत और साउथ अफ्रीका ने अपनी-अपनी टीम नए सिरे से चयनित की और नया कप्तान नियुक्त किया है. भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गयी है , तो वहीं साउथ अफ्रीका की कप्तानी एडन मार्करम करते हुए नज़र आएंगे।
स्क्वॉड और प्लेइंग इलेवन टीम इंडिया का
स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर),मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, इशान किशन, मुकेश कुमार, वाशिंगटन सुंदर, रुतुराज गायकवाड़ ,तिलक वर्मा,कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई।
प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़/शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.
स्क्वॉड और प्लेइंग इलेवन साउथ अफ्रीका का
स्क्वॉड: रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएट्जी, नांद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी, ओटनील बार्टमैन, मार्को जानसन, डोनोवन फरेरा, लिज़ाद विलियम्स , ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर).
प्लेइंग-11: डेविड मिलर, डोनोवन फेरिएरा, मार्को यान्सिन/ आंदिले फेहलुख्वायो, केशव महाराज, जेराल्ड कोएत्जी, नांद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी,रीजा हेंडरिक्स, मैथ्यू ब्रीटज्के, एडन मारक्रम, हेनिरक क्लासेन (विकेटकीपर).
