देश के लिए कुर्बान हुआ हिमाचल का एक और लाल

Another son of Himachal sacrificed his life for the country

Another son of Himachal sacrificed his life for the country

हिमाचल प्रदेश के एक बेटे ने भारत माता के लिए अपनी जान कुर्बान की है। जिला हमीरपुर से संबंध रखने वाले अरविंद सिंह आतंकियों से लड़ते हुए ने शहादत दी है. जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान अरविंद सिंह ने अपना बलिदान दिया है। इस ख़बर को सुनते ही प्रदेश में दुःख की लहर दौड़ गई है।

बता दें की अरविंद सिंह जिला हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र के कांगू के हथोल गांव के रहने वाले थे. प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी गृह विधानसभा क्षेत्र है. इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अरविंद सिंह के सर्वश्रेष्ठ बलिदान पर दु:ख व्यक्त किया है. पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी अरविंद सिंह के बलिदान होने पर दु:ख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *