हमीरपुर पुलिस ने 4 घंटे में ढूंढ निकाली गायब हुई नाबालिग, नालागढ़ में मिली नाबालिग

हमीरपुर पुलिस ने 4 घंटे में ढूंढ निकाली गायब हुई नाबालिग

हमीरपुर ज़िला के तहत पुलिस थाना नादौन के अंर्तगत आने वाले एक क्षेत्र की नाबालिग को पुलिस ने महज 4 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला। नाबालिग के परिजनों ने ही शिकायत दर्ज करवाई थी, कि उनकी बेटी स्कूल गई थी। लेकिन स्कूल से लौट कर वापस नहीं आई।

जिसके बाद बीते गुरुवार शाम के समय शिकायत दर्ज करवाई गई। वहीँ पुलिस की टीम भी नाबालिग की जांच में जुट गई। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस गुरुवार देर रात को लड़की की तलाश में नालागढ़ पहुंची और लकड़ी को ढूंढ निकला। वहीँ नालागढ़ से लड़की को लेकर हमीरपुर पुलिस लौट आई है।

जानकारी देते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर रोहिन चंद डोगरा ने बताया कि गायब हुई लड़की को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई थी, कि उनकी बेटी स्कूल गई। लेकिन शाम को वापस लौटकर नहीं आई है। उन्होंने बताया कि अब नाबालिग के माननीय न्यायालय में बयान होंगे। वहीँ पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *