हिमाचल में थमने पर नहीं आ रहा मस्जिद विवाद

हिमाचल में थमने पर नहीं आ रहा मस्जिद विवाद

Mosque dispute is not coming to an end in Himachal

हिमाचल के शिमला मस्जिद विवाद को लेकर अब बड़े शहरों के बाद अन्य क्षेत्रों में भी धरने होने लगे है। संजौली से उपजा विवाद अब प्रदेश के कई इलाकों में पहुंच गया है । आज शिमला के सुन्नी में अवैध मस्जिदो के खिलाफ हिन्दू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि विश्व हिन्दू परिषद की दो घण्टे की कॉल के मद्देनजर कई जगह बाजार बंद रहे।

इस विवाद पर पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर शान्ति बनाए रखने के साथ अवैध निर्माण पर कानून के मुताबिक कारवाई करने की बात कही । वहीं अन्य मुद्दों पर भी कड़े कदम उठाने का आश्वासन दिया है। वह जन भावनाओं का सम्मान करते है और उनके साथ खड़े हैं।

उधर प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों का पुलिस वैरिफिकेशन हो। साथ ही उनके कामकाज पर नजर रखी जाए। इस प्रदर्शन के समर्थन में पूरे प्रदेश के बाजार भी 2 घंटे बंद रखे गए। प्रदर्शन को देखते हुए पूरे राज्य में मस्जिदों और मुस्लिम आबादी वाले इलाकों के बाहर पुलिस तैनात की गई है। बता दें की हिमाचल में यह विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *