इन दिनों भारत में DalipTrophy 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कप्तान मयंक अग्रवाल और प्रथम सिंह के अद्र्धशतकों की मदद से भारत-ए ने दूसरी पारी में दमदार शुरुआत की है। दूसरी पारी में भारत-ए ने एक विकेट पर 115 रन बनाकर भारत-डी के खिलाफ पलड़ा भारी कर दिया। भारत-ए ने पहली पारी में 290 रन बनाकर भारत-डी को 183 रन पर समेट दिया। DalipTrophy 2024 भारत-डी की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने 92 रन की आकर्षक पारी खेली। पहली पारी में 107 रन की बढ़त लेने वाले भारत-ए की कुल बढ़त 222 रन हो गई है। अग्रवाल ने 56 रन की पारी खेली और वह दिन की अंतिम गेंद पर आउट होकर पैवेलियन लौटे।
दिन का खेल समाप्त होने के समय प्रथम 59 रन बनाकर खेल रहे थे। नेशनल टीम में वापसी की कवायद में लगे अग्रवाल ने काम चलाऊ स्पिनर श्रेयस अय्यर की गेंद पर वापस गेंदबाज को कैच थमाया। मैच में अय्यर अपनी टीम के लिए बैटिंग में बुरी तरह से फ्लॉफ रहे थे, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने अपनी फिरकी का जादू चलाते हुए टीम को महत्त्वपूर्ण विकेट दिलाने में सफल रहे।
इंडिया-बी की दमदार शुरुआत
दूसरे मुकाबले में इंडिया-बी ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी विकेट के 124 रन बना लिए हैं। कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन 51 और नारायण जगदीशन 67 रन बनाकर नाबाद हैं। इंडिया-सी ने पहली पारी में 525 रन पर बनाए। टीम की ओर से भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने शतक लगाया। उन्होंने 126 गेंदों पर 111 रन की पारी खेली। उनके अलावा मानव सुथार ने 82, बाबा इंद्रजीत ने 78 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 रन की पारी खेली। इंडिया-बी की तरफ से दोनों ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत दी।
