शिमला में शुरू हुई राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 

हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ द्वारा शिमला के कालीबाड़ी हॉल में एक दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी जिलों से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर खेल योगासन प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। इसके अलावा हिमाचल योगासन संघ ने योग को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की है ताकि बच्चे इसे अपने जीवन में अपना सके।

प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे हिमाचल पतंजलि योग समिति केंद्रीय प्रभारी लक्ष्मी दत्त शर्मा ने कहा कि योग को आज देश ही नहीं दुनिया में पहचान मिली है। योग से जहां बच्चे नशे की प्रवृत्ति से दूर रहते है वहीं स्वास्थ्य के लिए भी योग लाभदायक सिद्ध हो रहा है।योग को खेल के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से मान्यता मिल गई है।

 

खेलो इंडिया गेम्स 2023 : बिलासपुर के लुहणु स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में  19 व 20 दिसम्बर को होंगे ट्रायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *