नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

नीरज चोपड़ा

देश के चर्चित जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा अमेरिका में चल रहे 18वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने मैडल जीत कर १९ साल का सूखा समाप्त किया। चोपड़ा 88.13 मीटर भाला फेंक कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं  ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 90.46 मीटर भाला फेंका गोल्ड पर कब्ज़ा किया। वहीं इवेंट में भारत के रोहित यादव भी 78.72 मीटर भाला फेंककर 10वीं पोजिशन पर रहे।

आज कंडीशन मुश्किल थी

नीरज चोपड़ा ने चौथी कोशिश में 88.13 मीटर लंबा थ्रो किया। एंडरसन पीटर्स ने  अपने आखिरी थ्रो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 90.54 मीटर दूर भाला फेंका। चेक रिपब्लिक के जैकब वादले कांस्य पदक के साथ तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने अपना बेस्ट थ्रो 88.09 मीटर दूर भाला फेंका।इसी प्रतिस्पर्धा में पाकिस्तान के अरशद नदीम भी शामिल थे हालाकिं वे 86.16 मीटर भला फेक कर पांचवे स्थान पर रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नीरज चोपड़ा द्वारा इतिहास रचने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘हमारे सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक नीरज द्वारा एक और बड़ी उपलब्धि के लिए उनको बहुत बधाई। यह भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। नीरज को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’

नीरज चोपड़ा पिछले बार चोट के वजह से नहीं खेल पाए थे

24 साल के भारतीय स्टार पिछले सीजन में कोहनी की सर्जरी के कारण नहीं उतरे थे। साथ ही 2017 के सीजन में वे फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके थे। उन्होंने 82.26 मीटर का स्कोर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *