धर्मशाला: भगवान शकंर के मंदिर के सामने डल लेक के कीचड़ में तड़प रही मछलियां – पर्यटक

भगवान शकंर के मंदिर के सामने डल लेक के कीचड़ में तड़प रही मछलियां - पर्यटक

समुद्रतल से करीब 1735 फीट की उंचाई पर बनी धर्मशाला की पाक पवित्र डल लेक एक बार फिर से सूखने शुरू हो चुकी है. नतीजतन इस डल लेक में पल रहे सैकड़ों जलीय-जीव अब तड़प-तड़प कर मरने को मजबूर हैं.

ऐसे में जहां इन जलीय-जीवों के बचाव को लेकर बहुत बड़ा यक्ष प्रश्न स्थानीय प्रशासन के सामने खड़ा हो चुका है तो वहीं पर्यटकों की पहली पसंद कुदरत के सौंदर्य की प्रतिमूर्ति ये डल लेक देश-विदेश से आने वाले सैलानियों का भी मुंह चिढ़ाने लगी है…आखिर क्यों

गर्मियों और बरसात के मौसम में पानी से लबालब भरी रहने वाली धर्मशाला के पर्यटन स्थल नड्डी में बनी ये डल लेक भगवान शंकर के प्राचीन मंदिर के ठीक सामने है जहां सारा साल देश-विदेश से श्रद्धालू भक्तों का तांता लगा रहता है. मगर आज ये अपनी बदहाली के आंसू बहा रही है. कीचड़ में तब्दील होती जा रही इस डल लेक की कोख में पल रही सैकड़ों मछलियां तड़पने को मजबूर हैं तो वहीं सैकड़ों ऐसे जलीय जीव हैं जो अब इसे छोड़कर इधर-उधर बिलबिलाने को मजबूर हैं.

मायूस होक रलौट रहे हैं

हालत ये है कि जो लोग धर्मशाला की इस डल लेक के दर्शन करने दूर-दराज के क्षेत्रों से यहां आ रहे हैं वो भी मायूस होकर लौट रहे हैं, इतना ही नहीं यहां आकर भगवान शकंर के मंदिर के सामने इस लेक के कीचड़ में तड़प रही मछलियों को देखकर उनके दिल भी पसीज रहे हैं, मगर वो महज़ देखने, पछताने, सुझाव देने समेत और कुछ नहीं कर पा रहे, हां उनकी असहजता उनकी आंखों और बोल-वाणी में जरूर देखने और सुनने को मिल रही है.

डल लेक से रिस रहे पानी

ऐसा नहीं कि धार्मिक पर्यटन स्थल नड्डी की इस डल लेक से रिस रहे पानी से स्थानीय प्रशासन अनजान है, बल्कि उन्हें भी इस बात का इल्म है कि धर्मशाला की ये खूबसूरत डल लेक अब कीचड़ में तब्दील होती जा रही है बावजूद इसके उनके पास भी इस रिसाव को रोकने का फिलहाल कोई स्थाई हल नजर नहीं आता,

कृत्रिम तरीके से

हां कुछ हद तक इसमें कृत्रिम तरीके से जलभराव करके रोका जरूर जा रहा है. जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल की माने तो उन्हें जैसे ही इस बाबत जानकारी मिली उन्होंने आईपीएच विभाग और स्थानीय एसडीएम से कहकर इस दिशा में उचित कदम उठाने के दिशा-निर्देश जारी कर दिये थे.

उन्होंने कहा कि उन्हें भी इस बात का भान है कि डल लेक से पानी का रिसाव हो रहा है मगर ये समस्या आजकल की नहीं बल्कि एक दशक पुरानी है, उन्होंने कहा कि जानकारी के मुताबिक इस डल लेक का आउटलेट बॉल्ब खुल जाने के चलते ज्यादातर पानी बह गया है, जिसके चलते ये स्थिती पैदा हुई, जिसे संभाल लिया गया है.

प्रयास करने की सख्त जरूरत

 

मगर फिर भी इस समस्या के स्थायी हल के लिये उन्हें प्रयास करने की सख्त जरूरत है, उन्होंने कहा कि उन्होंने इसके मरम्मत कार्य, एक्सपेंशन और ब्यूटिफिकेशन के लिये भारत सरकार की अम्रुत 2 प्वाइंट 2 योजना के तहत एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है… जिसमें पांच करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान रखा गया है.भारत सरकार से जैसे ही स्वीकृति मिलेगी उसके तुरंत बाद इस डल लेक का मरम्मत कार्य करने समेत कैचमेंट एरिया को भी ब्यूटिफाई किया जायेगा…

निपुण जिंदल, जिलाधीश कांगड़ा

काबिलेगौर है कि अप्पर धर्मशाला के पर्यटन स्थल नड्डी में सदियों पुराने भगवान शंकर के मंदिर के ठीक सामने करीब पांच हैक्टेयर में कुदरती तौर पर बनी ये पाक पवित्र डल लेक शास्त्रों में वर्णित पंच कैलाश पर्वतों में शुमार मणिमहेश डल लेक के समकक्ष मानी जाती है, कहा जाता है कि यहां दुर्वाषा ऋषि ने भगवान शंकर को प्रसन्न करके भक्तों के उद्दार के लिये वरदान स्वरूप इस डल लेक की स्थापना करवाई थी और वरदान मांगा था कि जो भक्तजन आपके मणिमहेश डल लेक नहीं पहुंच सकें वो यहां आकर शाही स्नान करके पापों से मुक्ति पा सकते हैं.

इस मान्यता के मुताबिक हर साल राधाष्टमी के दिन सैकड़ों भक्तजन यहीं आकर शाही स्नान करते हैं और उस वक्त ये डल लेक पानी से लबालब भरी रहती है, बावजूद इसके साल के आखिर महीनों में ये अब सूखने लगी है और इसके पीछे की बड़ी वजह इसकी खुदाई करने को माना जाता है.

दरअसल करीब दस साल पहले इस लेक को विकास के नाम पर कृत्रिम तरीके से खोदा गया था, उस दौरान इस लेक में एक ऐसा सुराख हो गया जिसे आज दिन तक न तो ढूंढा जा सका है और न हीं उसे पुर्णत भरा जा सका है,

नतीजतन हर साल साल कुछ महीनों के अंतराल में ये सूखने शुरू हो जाती है और इसमें पलने वाले जलीय जीव भी तड़पने को मजबूर हो जाते हैं, हालत तो इतने तक बद्दतर होते हैं कि उन जीवों को फिर यहां से रेस्कयू करके शिफ्ट कर पौंग डैम झील में ले जाना पड़ता है ताकि उनका जीवन बचाया जा सके और इस बीच हजारों जलीय जीवों की मौत तक भी हो जाती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *