हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस का राज्यस्तरीय समारोह जिला कांगड़ा के देहरा में होगा. देहरा विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर का गृह विधानसभा क्षेत्र है. वह 13 जुलाई को ही यहां से विधानसभा का उपचुनाव जीती हैं. उपचुनाव में प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इलाके की जनता से 8 जुलाई को बड़ा वादा किया था.
सीएम सुक्खु ने इस वादे में कहा था कि वह राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन देहरा में ही करवाएंगे. जिसके मुख्यमंत्री ने अब अंधेरा में राज्यस्तरीय समारोह मनाने का फैसला किया है. यहां मुख्यमंत्री के साथ मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, किशोरी लाल और विधायक कमलेश ठाकुर मौजूद रहेंगी.
शिमला में डिप्टी सीएम होंगे मुख्य अतिथि
स्वतंत्रता दिवस के जिलास्तरीय समारोह की बात करें, तो हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया- सोलन, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री- शिमला, स्वास्थ्य मंत्री- धनीराम शांडिल हमीरपुर, कृषि मंत्री चंद्र कुमार- ऊना, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान- केलांग में स्वतंत्रा दिवस समारोह में भाग लेंगे.
इसी क्रम में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी- किन्नौर और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर- चंबा में होंगे. इसके अलावा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह- नाहन, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह- कुल्लू, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी- मंडी और आयुष मंत्री यादविंदर गोमा- बिलासपुर में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे.
