मंडी : सर्च अभियान में तीसरे दिन एक महिला का शव बरामद

मंडी : सर्च अभियान में तीसरे दिन एक महिला का शव बरामद

मंडी जिला के तेरंग गांव में हुई बादल फटने की घटना के बाद शुरू हुए सर्च अभियान में शुक्रवार को एक और महिला का शव बरामद कर किया गया है। इसके साथ ही मृतकों की सख्या 6 हो गई है जबकि 4 लापता लोगों की तलाश जारी है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि पधर के तेरंग गांव में लापता लोगों को ढूंढने का सर्च अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा।

आज हादसे वाले स्थान से एक महिला का शव बरामद हुआ है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 6 शव बरामद हो चुके हैं। पहले दिन तीन शव बरामद हुए थे जबकि दूसरे दिन दो बच्चों अमन (9) और आर्यन (8) के शव बरामद हुए थे।

अब केवल 3 माह और 11 वर्ष की दो लड़कियों सहित कुल चार लोग लापता हैं। उन्हें भी ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार हादसे के दूसरे दिन वहां मौजूद हैं और कार्यवाहक एसडीएम पधर डॉ. भावना वर्मा हादसे के बाद से लगातार वहीं मौजूद हैं।

 चार-चार लाख रुपये की राहत राशि जारी :

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के निर्देश पर पूरा प्रशासन राहत और बचाव अभियान में पहले दिन से लगा हुआ है और प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि वह हादसे वाले दिन खुद वहां गए थे।

उन्होंने बताया कि पांच मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की राहत राशि जारी कर दी गई है। प्रभावित परिवारों को राशन, मेडिकल किट और तिरपाल दिए गए हैं। इनके ठहरने की व्यवस्था गांव में ही खाली घर पर की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *