हिमाचल में आज फिर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बादल फटने से आई तबाही को लेकर सीएम ने बुलाई सचिवालय आपात बैठक

हिमाचल में भारी बारिश ने लोगों को डरा दिया है। ऑरेंज अलर्ट के बीच बुधवार को धर्मशाला, कांगड़ा, नाहन और शिमला में बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ मौसम साफ रहा। किन्नौर और लाहौल-स्पीति छोड़कर शेष दस जिलों में गुरुवार को भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना के अलग-अलग स्थानों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 6 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। धर्मशाला में बुधवार दोपहर तीन से पांच बजे तक 81 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। कांगड़ा में 18, नाहन में 16, धौलाकुआं में 12, शिमला में 8 मिलीमीटर बारिश हुई। घुमारवीं में भी कुछ देर भारी बारिश हुई। कुल्लू में बारिश नहीं होने से लोगों को भारी उमस से परेशान होना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *