पुरी की 15वी जयंती पर शहरवासियों ने दी श्रद्धांजली

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/523592456606766

हमीरपुर शहर में दशकों तक समाज सेवा की अलख जगाने वाले स्वर्गीय रोशन लाल पुरी की 15 वी जयंती पर उन्हें शहर वासियों ने आज श्रद्धांजली दी और अस्पताल चौक पर लगी उनकी प्रतिमा पर माला अर्पण कर उन्हें याद किया । इस मौके पर कांग्रेस नेता एवं एडवोकेट रोहित शर्मा ने कहा कि रोशन लाल पुरी के समाज सेवा के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है | उन्होंने समाज सेवा का जो मार्ग दिखाया था उससे प्रेरित होकर हम सब लोगों को इस पर काम करना चाहिए । उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को किसी न किसी रूप में अपने सामर्थ्य के मुताबिक समाज सेवा करनी | साथ ही उन्होने कहा कि स्वर्गीय रोशन लाल पुरी ने हमीरपुर में सर्वहित सुधार सभा का गठन किया था जो आज शहर में पिछले कई दशकों से समाज सेवा से जुड़े कई काम कर रहा है, जिनमें अस्पताल के मरीजों और उनके परिजनों को रोजाना तीन वक्त का खाना उपलब्ध करवाना प्रमुखता से शामिल है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *