औद्योगिक इकाई एमटी ऑटोक्राफ्ट द्वारा परवाणू में क्लीन ड्राइव का आयोजन

MT Autocraft

Industrial unit MT Autocraft organised a clean drive in Parwanoo

परवाणु (Parwanoo) की औद्योगिक इकाई एमटी ऑटोक्राफ्ट (MT Autocraft) द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड परवाणू के दिशा निर्देश पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस स्वच्छता अभियान में सेक्टर चार व नरियाल के आसपास सफाई की गई ।

MT Autocraft

वहीं इस दौरान सेक्टर चार से गुजरने वाले एक नाले में लोगों द्वारा गिराए गए कचरे को भी उठाया गया। पर्यावरण स्वछता को लेकर जारी इस अभियान में एमटी ऑटोक्राफ्ट (MT Autocraft) के कर्मियों ने भाग लेते हुए लोगों को प्रकृति सुरक्षा एवं स्वच्छता का संदेश दिया। इस अभियान में एमटी ऑटोक्राफ्ट (MT Autocraft) के लगभग पचास कर्मचारियों ने एक घंटे का श्रम दान किया और लगभग 500 किलो ग्राम कचरा संग्रहित किया।

गौरतलब है कि प्रदुषण नियंत्रण विभाग लंबे समय से प्राकृतिक सरंक्षण एवं स्वछता के प्रति जागरूकता को लेकर एक ड्राइव चला रहा है जिसमें परवाणु के स्थानीय निवासियों को ही नहीं अपितु औद्योगिक इकाइयों को भी स्वछता बनाए रखने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है।

एमटी ऑटोक्राफ्ट (MT Autocraft) के एचआर मैनेजर हरीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हम हरित और स्वच्छ परवाणू के लिए प्रतिबद्ध हैं। कंपनी के चैयरमैन अनिल सहगल के निर्देशानुसार इस तरह की क्लीन ड्राइव आगे भी आयोजित की जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *