एबीवीपी छात्रों के हितों में करेंगी आंदोलन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश ने समीक्षा योजना बैठक में आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है। एबीवीपी का कहना है कि सरकार ने प्रदेश के कई कॉलेज बिना सोचे समझे डेनोटिफाई कर दिए है जिससे वहां पढ़ने वाले छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। उनका कहना है कि छात्रों की समस्याओं को लेकर पूरे प्रदेश में एबीवीपी आंदोलन करेगी।

जानकारी देते हुये एबीवीपी के प्रांत मंत्री आकाश नेगी ने बताया कि 17 अप्रैल को जिला केंद्र व विश्वविद्यालय केंद्रों पर धरने प्रदर्शन किए जायेंगे। हस्ताक्षर अभियान चलाकर डीसी एसडीएम के माध्यम से व वाइस चांसलर व शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिए जाएंगे। 25 अप्रैल को धरने दिए जायेंगे और 28 अप्रैल को सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी। नेगी ने कहा कि सरकार ने द्वेष की भावना से प्रदेश के कई कॉलेज डी नोटिफाई किए हैं जिससे प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों के छात्र छात्राओं को प्रताड़ित होना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि सरकार ने प्रदेश के कई कॉलेज डेनोटिफाई कर दिए है, जिससे वहां पढ़ने वाले छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। जिसका एबीवीपी ने कड़ा विरोध किया है | और समीक्षा योजना बैठक में आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *