निर्वासित तिब्बत सरकार ने मनाया भारत की आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस, सिक्योंग पेम्पा त्सेरिंग ने फहराया तिरंगा

भारत के साथ साथ आज निर्वासित तिब्बतियन सरकार की ओर से भी ग्लोबल सिटी मैक्लोडगंज स्थित अपने संसद भवन परिसर में भारत की आज़ादी का 77वां दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान निर्वासित तिब्बत सरकार के सिक्योंग (राष्ट्रपति) पेम्पा त्सेरिंग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और तिरंगा फहराकर भारतीय राष्ट्रीय गान गाया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुये त्सेरिंग ने कहा कि भारत और तिब्बत की एक ही ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्टभूमि है।

आज भारत ब्रिटिश से आज़ाद होकर अपनी 76वीं वर्षगांठ मना रहा है। तो वहीं तिब्बत आज भी सपने अधिकारों और स्वतंत्रता के लिये संघर्षरत है। ऐसे में तिब्बतियन लोग भारत और वैश्विक समुदाय से सहयोग की अपेक्षा करते हैं। ताकि चीन के चंगुल से तिब्बत के अपने हक हकूक हासिल हो सकें। उन्होंने कहा कि भारत को ब्रिटिश से लम्बे संघर्षों के बाद आज़ादी हासिल हुई है। जो कि बेहद महत्वपूर्ण है और आज हर भारतीय उसे सेलिब्रेट भी करता है। मगर उसे कायम रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है और यह हर देशवासी की जिम्मेदारी है, पेम्पा त्सेरिंग ने कहा कि आज दुनियाभर में अशांति का माहौल है और भगवान बुद्ध हमेशा से शांति और करुणा का पाठ पढ़ाते रहे हैं जिसका आज की तारीख़ में दुनिया के हर देश को करना बेहद अहम है।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया बदल रही है और चीन और चीन के नेताओं को भी बदलना होगा और उन्हें ये विश्वास है कि चीन एक दिन जरूर बदलेगा, क्योंकि आज देश दुनिया में जो चल रहा है वो नहीं बदला तो उससे किसी को कोई लाभ नहीं होगा चीन को भी नहीं, ऐसे में चीन के नेताओं को भी वो करना चाहिये जिसका उसे ख़ुद भी लाभ हो और दुनिया के बाकी देश भी लाभ उठाएं .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *