धर्मशाला में एक स्कूली छात्रा की ह*त्या का मामला सामने आया है। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत फतेहपुर के समीप नोरबलिंगा में किराये के मकान में रह रही मृ*तका छात्रा लाहौल स्पीति की रहने वाली थी, तथा यहां जमा दो की छात्रा थी। उक्त छात्रा के बारे में पड़ोसियों ने पुलिस को बीती देर रात सूचना दी। जिसके बाद पुलिस छात्रा के कमरे में पंहुची। जहां वह मृ*त पड़ी थी। पुलिस ने इसकी सूचना फोरेंसिक टीम को भी जिसने कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं।
प्रथम दृष्टि में मामला हत्या का लग रहा है। पुलिसने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू करते हुए कुछ लोगों को भी पूछताछ के लिए पकड़ा है। मृ*तका के परिजन भी धर्मशाला पंहुच गए हैं। मृ*तका छात्रा की आयु करीब 18 साल बताई जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने अपनी कार्रवाई करने के बाद श*व को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला अस्पताल भेज दिया है।
ह*त्या का असली कारण नहीं आया सामने
उधर एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को बीती देर रात मिली। जिसके तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पंहुची और श*व को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिन्होंने कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ह*त्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में फिलहाल कुछ सस्पेक्ट्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि कमरे में मृ*तका के अलावा और लोग भी शामिल थे। पुलिस ने मृ*तका का मोबाइल फ़ोन भी कब्जे ले लिया है। जिसकी भी जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमा*र्टम रिपोर्ट के बाद ह*त्या के असली कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
