कैंटोनमेंट एरिया से बाहर होते ही AFCB हाई स्कूल की हालत खस्ता, बच्चो का भविष्य दाव पर

https://fb.watch/mkmtSewehR/

धर्मशाला के योल कैंट में अपने समय के प्रतिष्ठित विद्यालय AFCB हाई स्कूल की अब हालत दिनोदिन खस्ता होती चली जा रही है. आलम यह है कि अप्रैल 2023 से पहले जिस स्कूल में दाखिला पाने के लिये छात्रों और अभिभावकों में मारामारी लगी रहती थी। आज उसी स्कूल की शिकायत को लेकर अभिभावकों, ग्रामीणों और समाजसुधारक सभाओं को जिलाधीश कांगड़ा की चौखट पर आना पड़ गया है.

स्कूल कितना नामी और मशहूर था इस बात का आंकलन इस स्कूल में पढ़ रहे 600 से ज़्यादा बच्चों की संख्या से स्वत ही लगाया जा सकता है, बावजूद इसके जैसे ही इस साल योल कैंटोनमेंट एरिया से ये स्कूल बाहर हुआ उसके बाद एकदम से यहां आउटसोर्स पर तैनात अध्यापकों को एकाएक हटा दिया गया और अब यहां महज़ 11 ही अध्यापक बचे हैं. जिनके लिये इस स्कूल की स्ट्रेंथ को अनुशासन में लाना ही टेढ़ी खीर साबित हो रहा है. पढ़ाई करवाना तो दूर की बात है, ऐसे में अपने बच्चों का भविष्य अधर में लटकते और अंधकारमय होते देख योल की लोक विकास ग्रामीण सभा की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीण जिलाधीश कांगड़ा के कार्यालय में पहुंच गये.

जहां उन्होंने जिलाधीश से स्कूल की दुर्दशा को संभालने की अपील करते हुये मांग रखी कि यहां जल्द से जल्द अतिरिक्त अध्यापकों की तैनाती की जाये ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो. ग्रामीण सभा के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा कि स्कूल में सेकेंड टर्म की पढ़ाई शुरू हो चुकी है मगर अभी भी बच्चों के सिलेबस ज्यों का त्यों है. क्योंकि स्कूल में अध्यापकों की बेहद कमी है और अगर यही आलम रहा तो भविष्य में इसका खामियाजा बच्चों और अभिभावकों को उठाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *