हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी के साथ लगती देहरा उपमंडल की गंगोट पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अटूट श्रद्धा और प्रेम दिखा जिसमें स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के कट आउट को माता की चुनरी गले में डाली और सेल्फी खींची।
यह अपने आप में एक अनूठा नजारा था जिसे देखकर 1 मिनट के लिए ऐसा लग रहा था जैसे प्रधानमंत्री मोदी स्वयं ही पंचायत में आ पहुंचे परंतु यह सत्य नहीं है पर यह घटना दिखती है कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता का लेबल किस प्रकार का है देश और विदेशों में तो मोदी जी का नाम है ही परंतु गांव के कोने-कोने के लोग भी मोदी जी से प्रेम करते हैं
