राजधानी शिमला में हुई बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन

राजधानी शिमला

राजधानी शिमला में हुई मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। हालांकि इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन जैसे-जैसे मानसून गति पकड़ेगा, तो शहर में भूस्खलन का दौर शुरू हो जाएगा और शहर को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सोमवार सुबह हुई मूसलधार वर्षा से तारादेवी-टुटू बाईपस रोड पर भूस्खलन हुआ। यहां पर बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर गिर गई। गनीमत यह रही है चट्टान गिरने के दौरान कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था।

भूस्खलन से सड़क यातायात के लिए कुछ देर तक बंद रही है। प्रशासन ने भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद जेसीबी मशीन लगाकर रोड को बहाल करवाया। इसके अलावा लिफ्ट के समीप हाईकोर्ट को जाने वाले मार्ग पर पार्किंग के समीप भूस्खलन हो गया। सोमवार सुबह हुई बारिश से कृष्णानगर में लोगों ने अपने मकानों के बाहर तिरपाल डाल दिए। यहां पर कई मकान पहले से ही खतरे की जद में आ चुके हैं, जिन्हें पहले ही खाली करवा दिया गया है, लेकिन वर्षा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *