आईजीएमसी में 600 स्टाफ नर्स और 43 ओटी असिस्टेंट की होगी तैनाती

आईजीएमसी

हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में सरकार चिकित्सा अधिकारियों के 30 पद भरने जा रही है। वहीँ आईजीएमसी में 600 स्टाफ नर्स और 43 ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट को शीघ्र ही तैनात होगी। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास के साथ-साथ डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ और तकनीशियनों के खाली पदों को भर रही है।

आईजीएमसी में बेहतर चिकित्सा सेवाएं और अटल सुपर स्पेशिएलिटी संस्थान चमियाणा में डॉक्टरों के पदों को भरकर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। प्रदेश के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। सरकार आईजीएमसी में आधुनिक उपकरणों और मशीनों की खरीद के लिए 25 करोड़ रुपये देने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *