बिना परमिट के दौड़ रही बाहरी राज्यों की वोल्वो बसों पर एचआरटीसी आरटीओ कसेगाशिकंजा

हमीरपुर

अवैध रूप से बिना परमिट के हिमाचल की सड़कों पर बेधड़क दौड़ रही बाहरी राज्यों की वोल्वो बसों पर शिकंजा कसने के लिए एचआरटीसी की तैयारी हो गई है। अवैध ढंग से चलाई जा रही बसों को एचआरटीसी ने आरटीओ कार्यालय को सूचित भी किया है। इन वॉल्वो बसों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने भी निर्देश दे दिए हैं। 

 
पिछले कुछ समय से बाहरी राज्यों की यह लग्जरी वोल्वो बसें सवारियों को यहां से वहां ले जाने का काम कर रही है। हालांकि इन बसों को तत्काल ही कानूनी रूप से बाउंड कर लिया जाना चाहिए था लेकिन देरी की वजह से ऐसी अवैध बसें एचआरटीसी को भारी नुकसान पहुंचा रही है।
अवैध रूप से चल रही बसों के बारे में एचआरटीसी प्रबंधन को भी जानकारी है लेकिन कानूनी रूप से कोई भी बड़ा प्रावधान नहीं होने की वजह से एचआरटीसी विभाग अभी इस पर कुछ नहीं कर पा रहा है । बसों को बाउंड करने की पावर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के पास है लिहाजा अब उसी के साथ मिलकर इन बसों पर शिकंजा कसा जाएगा ।

वही एचआरटीसी हमीरपुर के डीडीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि बिना परमिट के चल रही है ऐसी वोल्वो बसों के बारे में उन्हें जानकारी मिली है। दो तीन ऐसी वॉल्वो बसें हमीरपुर से भी कांगड़ा की तरफ जा रही है इससे निश्चित तौर पर एचआरटीसी को भी रेवेन्यू का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को इस बारे में सारी जानकारी दे दी गई है जल्द ही इन पर कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *