Uproar in Solan: Drunk teacher arrives at school, caught with bottle; video goes viral!
Nalagarh : हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों से जुड़ी घटनाएं लगातार सुर्खियों में हैं। अब ताजा मामला सोलन जिले के नालागढ़ का है, जहां एक महिला साइंस टीचर मीनाक्षी पर स्कूल में शराब पीकर आने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्कूल में नशे में पहुंची टीचर, बोतल भी बरामद
जानकारी के अनुसार, यह मामला नवाग्राम स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है। गुरुवार को स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) और ग्रामीणों ने मिलकर महिला टीचर पर आरोप लगाए कि वह क्लास में जाने की बजाय साइंस लैब में जाकर सो जाती हैं।
जांच के दौरान उनकी पानी की बोतल से अल्कोहल की गंध आने पर ग्रामीणों को शक हुआ। जब पुलिस ने उनकी कार की तलाशी ली, तो उसमें से व्हिस्की की बोतल भी बरामद हुई।
पुलिस ने तुरंत महिला टीचर को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने शराब पी थी या नहीं।

ग्रामीणों का आक्रोश, स्कूल में ताला लगाने की चेतावनी
ग्रामीणों और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले साल भी यही टीचर स्कूल में सोते हुए पकड़ी गई थीं, और उस समय भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
SMC प्रधान गुरपाल सिंह ने कहा,
“यह टीचर शराब पीकर स्कूल आती हैं, बच्चों को डांटती हैं और पढ़ाई पर ध्यान नहीं देतीं। अगर इस बार भी कार्रवाई नहीं हुई, तो हम स्कूल में ताला लगाकर बच्चों को नहीं भेजेंगे।”
टीचर बोलीं — ‘डिप्रेशन की दवाइयां लेती हूं, शराब नहीं’
दूसरी ओर, महिला टीचर मीनाक्षी ने सभी आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि वे डिप्रेशन की दवाइयां ले रही हैं और किसी भी तरह की शराब का सेवन नहीं करतीं।
मीनाक्षी ने कहा,
“मैं PGI की दवाइयां ले रही हूं, शराब नहीं पीती। हाल ही में शादी में गई थी, दो-तीन दिन से सो नहीं पाई थी। मेडिकल रिपोर्ट से सच्चाई सामने आ जाएगी।”

हिमाचल में लगातार विवादों में शिक्षक
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ महीनों से टीचर्स से जुड़ी घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।
-
हाल ही में शिमला के रोहड़ू में एक महिला टीचर का छात्र को कांटेदार झाड़ियों से पीटने वाला वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया।
-
वहीं, चंबा के मेहला ब्लॉक में भी एक टीचर द्वारा छात्र को पीटने का मामला सामने आया था।
इन घटनाओं ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं —
क्या स्कूलों में अब अनुशासन खत्म हो चुका है?
क्या बच्चों का भविष्य ऐसे हाथों में सुरक्षित है?
