हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने पुराने UG के रूसा सिस्टम के छात्रों को डिग्री पूरी करने के लिए गोल्डन चांस दिया है। BA, BSC, B.COM, भारतीय आधुनिक भाषा (शास्त्री ), BMC के छात्र/छात्राओं जिन्होंने 2016-17,2017-18 में परीक्षा दी थी और जो नियमों के अनुसार अपने उपलब्ध मौकों में परीक्षा पास नहीं कर पाए है, उन्हें गोल्डन चांस दिया गया है। वे अब अपनी डिग्री पूरी कर सकते हैं। V.C प्रो. एसपी बंसल ने छात्रों के आए आवेदनों पर विचार कर छात्र हित में यह फैसला लिया है। पहले, तीसरे, पांचवे सेमेस्टर की परीक्षाएं HPU अक्टूबर/नवंबर 2022 में आयोजित करेगा। इसी तरह दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं मार्च/अप्रैल में होगी।
इस अंतिम और विशेष गोल्डन चांस में उपस्थित/बैठने वाले छात्र/छात्राओं को 5000 रुपए प्रति सेमेस्टर परीक्षा शुल्क देना होगा और अंतिम डेट की अधिसूचना परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी द्वारा अलग से जारी की जाएगी।
इसके लिए पाठ्यक्रम 2012-13 का तय किया गया है। छात्रों को 5000 रुपए फीस प्रति वर्ष या प्रति सेमेस्टर की दर से अदा करनी होगी। विश्वविद्यालय में 50 प्रतिशत अंक या 60 प्रतिशत अंक बनाने के लिए छात्र बार-बार इंप्रूवमेंट के लिए आवेदन करते हैं। कई बार तो छात्र अंक कम होने के कारण नौकरी के लिए न्यूनतम पात्रता हासिल नहीं कर पाते हैं। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष डिवीजन इंप्रूव करने का मौका देने की मांग बार बार उठती रही है। ऐसे में गोल्डन चांस मिलने से स्टूडेंट्स को फायदा होगा।
