बांग्लादेश में प्रधानमंत्री के बाद अब चीफ जस्टिस का इस्तीफा

बांग्लादेश में प्रधानमंत्री के बाद अब चीफ जस्टिस का इस्तीफा

बांग्लादेश में हो रहे प्रदर्शन के बाद पहले प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देना पड़ा। इस्तीफा देने के बाद लग रहा था की बांग्लादेश में हालात सुधर जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब जनता की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने भी इस्तीफा दे दिया है। बता दे की उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी छात्रों ने शनिवार सुबह सुप्रीम कोर्ट को घेर लिया था।

प्रदर्शनकारी बड़ी तादाद में वहां इकट्ठा हुए थे। छात्रों ने कहा, “अगर जजों ने इस्तीफे नहीं दिए तो हसीना की तरह उन्हें भी कुर्सी से खींचकर उतार देंगे।” प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाए थे कि सुप्रीम कोर्ट के जज हसीना से मिले हुए हैं। इन जजों ने अंतरिम सरकार से पूछे बिना ही शनिवार को पूरी कोर्ट की एक बैठक बुलाई। इस मीटिंग के चलते प्रदर्शनकारियों ने एक घंटे के भीतर जजों से इस्तीफा देने की मांग की। चीफ जस्टिस के इस्तीफे के बाद 5 और जज अपना पद छोड़ सकते हैं।

बांग्लादेश के हाल दिन ब दिन बदतर होते जा रहे हैं. हिंसा, राजनीतिक उठापटक, पलायन और आगजनी की घटनाओं के बीच भले ही नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने देश की कमान संभाल ली हो लेकिन उनके लिए हालात संभालना टेढ़ी खीर होगा. वह भी ऐसे समय में जब हाल ही में भारतीय चैनल को दिए इंटरव्यू में वह भारत तक को ‘धमका’ चुके हैं. बांग्लादेश को लेकर ताजा अपडेट यह है कि वहां आर्थिक मोर्चे पर सबकुछ बुरी तरह लड़खड़ा रहा है. कई एटीएम खाली हैं और देश में बहुत बुरी तरह से कैश क्रंच पैदा हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *