हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति की चंद्रभागा नदी में थार गाड़ी को चलाने वाले टूरिस्ट का पुलिस ने चालान कर दिया है। दिल्ली नंबर की थार गाड़ी में आए पर्यटकों ने जान जोखिम में डालकर चंद्रभागा नदी में गाड़ी उतार दी थी। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था।
SP लाहौल स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि वीडियों में गाड़ी का नंबर नजर नहीं आ रहा था। CCTV कैमरा खंगालने के बाद गाड़ी नंबर ट्रेस कर दिया है। उन्होंने बताया कि DL-4C-BB5780 थार का MB एक्ट के तहत 3500 रुपए का चालान ऑनलाइन किया गया है। यह वीडियो 24 दिसंबर का बताया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से ट्रैफिक नियमों की अनुपालना करने की अपील की है।
