उपायुक्त कार्यालय में ईवीएम-वीवीपैट की वर्किंग पर लगाई क्योस्क, मतदाताओं को मतदान पर भी दी जा रही जानकारी

उपायुक्त कार्यालय में ईवीएम-वीवीपैट की वर्किंग पर लगाई क्योस्क, मतदाताओं को मतदान पर भी दी जा रही जानकारी

आम लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट मशीन के कार्यप्रणाली से अवगत करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जनवरी तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उपायुक्त कार्यालय में ईवीएम-वीवीपैट मशीन प्रदर्शित की गई । इस दौरन मतदाताओ के मतदान से सम्बंधित विषय पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है । ज़िला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो इसके मध्य नजर निर्वाचन आयोग द्वारा इस मुहिम को शुरू किया गया है ।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि इस जागरुकता अभियान के तहत हमीरपुर ज़िला के सभी उपमंडलों में क्योस्क व जागरूकता वाहनों के माध्यम से सभी मतदान केंद्रों को कवर करने के लिए एक व्यापक कार्यक्रम एवं रूट चार्ट बनाया गया है। इस कार्यक्रम एवं रूट चार्ट के अनुसार हर मतदान केंद्र पर लोगों को ईवीएम-वीवीपैट की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशन अनुसार निर्वाचन नामावली को भी अपडेट किया जा रहा है ताकि नव मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हो । उपायुक्त ने लोगों से निर्वाचन आयोग द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम को सफल बनाने में अपना सहयोग देने की अपील की ।
बाइट हेमराज बैरवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *