Mandi (नितेश सैनी) : हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर हाद*सों का दौर जारी है और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है ताजा मामले में मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के प्रेसी पंचायत क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में जा गिर गई जिस कारण एक 33 वर्षीय युवक की दर्द*नाक मौ*त हो गई है। हाद*सा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही कार को आ*ग लग गई।
जानकारी के अनुसार खूब राम पुत्र टेकचंद निवासी कुठेड डाकघर प्रेसी तहसील निहरी जिला मंडी देर रात अपनी कार नंबर 31सी -1682 में सवार होकर किसी कार्य के लिए प्रेसी जा रहा था जैसे ही कार खनाछ जंगल के समीप पहुंची तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिर गई और कार में आ*ग लग गई जिस कारण 33 वर्षीय गाड़ी चालक की मौका पर ही मौ*त हो गई। पुलिस के अनुसार यह हा*दसा चालक की तेज रफ्तारी व लापरवाही के कारण पेश आया है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि श*व का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। और पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
