प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना बैंक खाता धारकों के आश्रितों को विपदा में आशा की किरण लेकर आई है। इस योजना के तहत नाम मात्र का प्रीमियम देकर बैंक खाताधारकों द्वारा इंश्योर करने वालों को उनके आकस्मिक निधन पर भारतीय स्टेट बैंक की रामपुर शाखा एक माह के भीतर इंश्योरेंस की राशि अदा कर रही है। इसके इलावा एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के तहत बीमा करने वालों को भी रिकॉर्ड समय में बीमा राशि भुगतान कर लोगों को विपदा में सरलता से बीमा राशि दी जा रही है। ताकि प्रभावितो के नुकसानी की भरपाई यथाशीघ्र हो।
एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक वेद प्रकाश और रामपुर शाखा के मुख्य प्रबंधक ललित नेगी की अगुवाई में प्रभावितों के आश्रितों को रिकार्ड समय में बीमा राशि दी गई। उन्होंने इस दौरान बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई यह योजना गरीबों के लिए विपदा में मददगार साबित हो रही है। उन्होंने बताया की नाम मात्र का प्रीमियम खाताधारक के खाते से कटता है और आकस्मिक अनहोनी पर अश्रितो को आर्थिक तंगी से उभारने में मदद हो जाती है। उन्होंने बताया की इस योजना की बीमा राशि का भुगतान भारतीय स्टेट बैंक एक माह के भीतर अदा करने का प्रयास कर रहा है। इस के अलावा एसबीआई जर्नल इश्योरेंस के तहत भी बीमा राशि एक माह के भीतर दिया जा रहा है। उन्होंने इंद्रा देवी को उन के पति की दुर्घटना पर बीस लाख और बिथल के सनी ट्रेडर्स को भी करीब बीस लाख की बीमा राशि दी।
भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक वेद प्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का गांव गांव तक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ताकि इसके तहत लोगों को सुरक्षा प्रदान किया जा सके ।
