केंद्र की भाजपा सरकार की बेलगाम नीतियों तानाशाही व ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी सोलन ने आज सोलन ने डीसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने इस धरना प्रदर्शन में भाग लिया, वहीं इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांग्रेस मेनिफेस्टो के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री व सोलन विधायक कर्नल धनीराम शांडिल मौजूद रहे।
इस दौरान पूर्व मंत्री व सोलन सदर विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाह नीतियों के विरुद्ध,देश मे लोकतन्त्र के हनन के खिलाफ लगातार प्रदर्शन किया जा रहा हैं । अपने राजनीतिक विरोधी दलों को दबाने हेतु प्रवर्तन निदेशालय का इस्तेमाल व दुरुपयोग मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता,अखंडता के लिए समर्पित गांधी परिवार को निशाना बनाया जा रहा हैं,जिस परिवार के दो दो सदस्य इस देश की अखंडता एकता के लिए शहीद हुए अपना बलिदान दिया । उस परिवार को शक के दायरे में लाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय का दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है । सच को आंच नहीं सोनिया गांधी, राहुल गांधी डटकर देश के लिए समर्पित हैं ।
वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि ईडी और सीबीआई भाजपा के प्रकोष्ठ के रूप में काम कर रही है, आज देश में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। ईडी को आगे कर मोदी सरकार कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने का काम कर रही है और उन्हें दफ्तर बुलाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार ने देश के लिए आहुति दी, कुर्बानियां दी, उन्हें ही आज तंग किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार लक्ष्मण रेखा लांघने की कोशिश न करें, नहीं तो इसका अंजाम बुरा होगा।
