Budget 2024 : थोड़ी देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेगी बजट

मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेगी बजट

Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगी। सरकार के इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें बनी हुई है।
इस बजट में करदाताओं को वित्त मंत्री से किसी बड़े राहत के एलान की उम्मीद है। बजट को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि आम बजट अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट होगा। यह पांच साल के लिए हमारी दिशा तय करने के साथ ही 2047 तक विकसित भारत की आधारशिला रखेगा। संसद में सुबह 11 बजे बजट पेश किए जाने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

बजट पेश होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह बजट अमृत काल का महत्वपूर्ण बजट है। हमारे पास जो पांच साल हैं, यह बजट उस यात्रा की दिशा तय करेगा और साथ ही 2047 में विकसित भारत के सपने को पूरा करने की नींव रखेगा।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आम बजट को लेकर कहा, ‘जो हम पिछले कई वर्षो से देखते आ रहे हैं, वही होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बजट के द्वारा अपने करीबी करोड़पतियों की मदद करेंगे। उनको नई जगह में निवेश करने के लिए सुविधाएं मिलेंगी। कंपनियों को बैंकों से , टैक्स से राहत मिले, इसी तरह के निर्देश हमें सुनने को मिलेगा। मध्यम वर्ग, छोटे दुकानदार और ईमानदार टैक्स पेयर को खोखले वादे के अलावा कुछ नहीं मिलेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *