NEET परीक्षा मामलें में NTA ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब किया दाखिल

NEET परीक्षा

NEET परीक्षा मामलें में NTA ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब किया दाखिल

NEET  परीक्षा इन दिनों सवालों के घेरे में है। अब सी मामलें NTA ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में NTA ने कहा कि पटना/हजारीबाग मामले में किसी भी ट्रंक में कोई प्रश्न पत्र गायब नहीं पाया गया। प्रत्येक प्रश्न पत्र में एक अद्वितीय क्रमांक होता है और उसे एक विशेष उम्मीदवार को सौंपा जाता है.। साथ ही बताया गया कि कोई भी ताला टूटा हुआ नहीं मिला। एनटीए पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में कुछ भी प्रतिकूल नहीं बताया गया।

कमांड सेंटर में सीसीटीवी कवरेज की लगातार निगरानी की गई। इसलिए कोई अप्रिय घटना या पेपर लीक होने का कोई संकेत नजर नहीं आया । एनटीए की तरफ से कहा गया कि ट्रंक से कोई प्रश्नपत्र गायब नहीं है. व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के जमाने में पेपर गायब कौन करता है. फोटो खींचकर सर्कुलेट करता है. इसके साथ ही ये कहा गया है कि परीक्षा को विवादित करने के लिए टेलीग्राम की स्क्रीन शॉट्स को एडिट किया गया. NEET की परीक्षा को विवादास्पद कौन बनाना चाहता है, इस सवाल का भी कोई जवाब नहीं है. कुल मिलाकार जब जांच से पहले ही सरकार किसी भी तरह की गड़बड़ियों की बात नकार रही हो तो इसी तरह के एफिडेविट की उम्मीद थी. सरकार ने ये भी नहीं बताया कि इन सात सदस्यों की कमेटी में कौन कौन लोग शामिल हैं.

लाभार्थियों की पहचान के लिए अपनाए जाने वाले तौर-तरीकों के संबंध में, यह प्रस्तुत किया गया है कि सीबीआई द्वारा जांच पहले से ही चल रही है और एनटीए शहर समन्वयकों और अन्य परीक्षा ओटीएआराइटप्लाई पदाधिकारियों से आगे की जानकारी मांगकर पूछताछ करेगा और उचित कार्रवाई करेगा. NTA का कहना है कि कुल 153 केस गड़बड़ियों के सामने आए है. कमेटी की सिफारिश के आधार पर 81 कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोका गया है. 54 कैंडिडेट्स को 3 साल के लिए परीक्षा में बैठने के अयोग्य करार दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *