शिमला जिला के जुब्बल से संबंध रखने वाले और शिमला शहर से तहसीलदार पद से रिटायर हुए हीरालाल घेजटा ने एक बड़ी मिसाल पेश की है। बता दें की हीरालाल घेजटा को प्रदेश सरकार ने री-अंगेज किया है। अब सरकार द्वारा री- अंगेज होने के बाद हीरालाल घेजटा ने फैसला लिया है की वह अब केवल 1 रूपये ही वेतन लेंगे। इसके लिए उन्होंने खुद पत्र लिखकर सरकार से आग्रह यह किया है।
जानकारी के अनुसार एचएल घेजटा बीते 31 अगस्त को रिटायर हुए हैं। उनकी बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए सरकार ने उन्हें अगले 6 महीने के लिए पुन: नौकरी पर रखा है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने वेतन के रूप में केवल एक रुपया लेने का फैसला लिया है।
सरकार ने उन्हें दोबारा रिकवरी शिमला में छह महीने की समय के लिए तहसीलदार के पद पर नियुक्ति दी है । हीरालाल घेजटा ने कहा कि सरकार ने पुनर्नियुक्ति अवधि के दौरान लोगों की सेवा करने का मौका दिया है जिसके लिए उन्होंने सरकार का धन्यवाद करते है।
एचएल घेजटा वर्तमान में राजस्व अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भी हैं। इस दौरान उन्होंने राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के मुद्दे भी सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाए है । घेजटा शिमला जिला के जुब्बल से संबंध रखते है ।
