हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में आज बज सकता है चुनावी बिगुल

चुनाव आयोग आज विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। चुनाव आयोग ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा भी किया था। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग आज 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है।

चुनाव आयोग आज विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। चुनाव आयोग ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा भी किया था। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग आज 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। हरियाणा में मौजूदा सरकार का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। यहां आखिरी बार 2019 में चुनाव हुए थे। तब भाजपा-जजपा ने साथ आकर सरकार बनाई थी।हालांकि, इसी साल मार्च में दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया था। दूसरी तरफ भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री नियुक्त किया था।

जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होने हैं. यहां 2014 में आखिरी बार विधानसभा चुनाव हुए थे. हालांकि, जम्मू कश्मीर को अभी पूर्व राज्य का दर्जा नहीं मिला है. जम्मू कश्मीर में पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था. तब राज्य में 87 विधानसभा सीटें थीं. इनमें से जम्मू में 37 और कश्मीर घाटी में 46 जबकि लद्दाख में 6 सीटें थीं. लेकिन परिसीमन के बाद अब जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सीटों की संख्या 90 हो गई हैं. इनमें से 43 सीटें जम्मू, 47 सीटें कश्मीर में हैं.

झारखंड में मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार का कार्यकाल जनवरी 2025 में खत्म हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग इस राज्य में भी विधानसभा चुनाव का एलान कर सकता है। मौजूदा समय में 81 विधायकों वाली झारखंड विधानसभा में झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन की सरकार है। सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 48 विधायक हैं, जबकि एनडीए के पास 32 विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *