यूपी : चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पलटे, तीन की मौ.त

एक्सप्रेस

यूपी : चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पलटे, तीन की मौ.त

उत्तर प्रदेश के गोंडा में वीरवार को चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की पांच डब्बे पलट गए । हादसे में अभी तक तीन लोगों के मौत की सूचना है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रह हैं। रेलवे व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने हादसे का संज्ञान ल‍िया है। सीएम ने राहत और बचाव कार्य में तेजी के न‍िर्देश द‍िए हैं।

हादसा गोंडा-गोरखपुर रेलमार्ग पर मोतीगंज के पिकौरा गांव के पास हुआ। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की पांच बोगियां पलट गईं। अभी तक तीन लोगों के मौत की सूचना म‍िली है। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। रेलवे व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। घायलों को रेलवे अस्पताल लाया जा रहा है। यूपी सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने गोंडा में ट्रेन हादसे का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *