ओमान के तट पर तेल टैंकर डूबा, 13 भारतीय समेत 16 सदस्य लापता

ओमान ऑयल टैंकर

ओमान के तट पर तेल टैंकर डूबने के बाद लापता हो गया, जिससे उसमें सवार चालक दल के 16 सदस्य लापता हो गए, जिनमें 13 भारतीय भी शामिल हैं। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि टैंकर दुक्म शहर में रस मदराकाह से 25 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में डूबा और संबंधित प्राधिकारियों के साथ मिलकर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है।

ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि 13 भारतीयों सहित 16 चालक दल के सदस्यों को ले जा रहा एक तेल टैंकर समुद्र तट के पास पलट गया है. चालक दल के सदस्य लापता हैं. उन्हें खोजने की कोशिश की जा रही है. उन्हें बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

समुद्री सुरक्षा केंद्र ने बताया कि कोमोरोस के झंडे वाले तेल टैंकर प्रेस्टिज फाल्कन के चालक दल में 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई सवार थे. यह जहाज सोमवार को ओमानी बंदरगाह दुकम के पास रास मदरका से 25 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में पलट गया.

एलएसईजी के शिपिंग डेटा के मुताबिक, टैंकर यमन के अदन बंदरगाह की ओर जा रहा था. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ओमान के मेरीटाइम सुरक्षा केंद्र ने बताया कि तेल टैंकर पानी में डूबा हुआ और उल्टा पड़ा हुआ था. रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि जहाज स्थिर हो गया था या नहीं या तेल या समुद्र में लीक हो रहे थे. एलएसईजी के शिपिंग आंकड़ों से पता चला कि यह जहाज 2007 में बनाया गया 117 मीटर लंबा तेल उत्पाद टैंकर है. ऐसे छोटे टैंकर आमतौर पर छोटी यात्राओं के लिए तैनात किए जाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *