अजीत पवार को झटका, NCP के चार बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा

इस्तीफा, अजीत पवार

अजीत पवार को झटका: महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है की पार्टी के चार बड़े नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए ये बहुत बड़ा झटका साबित हुआ है। माना जा रहा है कि चारों बड़े नेता इस हफ्ते के अंत में शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

इन नेताओं ने दिया इस्तीफा–

राकांपा की पिंपरी-चिंचवाड़ यूनिट के प्रमुख-अजीत गव्हाणे ,राहुल भोसले ,यश साने व पंकज भालेकर ने इस्तीफा दिया है .

अजीत पवार की अगुआई वाली एनसीपी से इस्तीफा देने के एक दिन बाद मंगलवार को एनसीपी की पिंपरी-चिंचवाड़ यूनिट के प्रमुख अजीत गव्हाणे ने कहा, ‘मैंने कल इस्तीफा दे दिया, आज हम दूसरे विधानसभा क्षेत्र के सभी पूर्व पार्षदों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद हम अपनी आगामी रणनीति तय करेंगे।

इस्तीफा देने के बाद चारों नेता शरद पवार का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे। अजीत ने कहा, ‘हम मिलकर कोई फैसला लेंगे। मेरे साथ राहुल भोसले, यश साने और पंकज भालेकर ने भी इस्तीफा दिया है। अगर आप पिंपरी चिंचवाड़ शहर को देखें तो इसका विकास बहुत अच्छे तरीके से हुआ और इसमें अजीत पवार का बहुत बड़ा योगदान रहा, लेकिन 2017 से भाजपा ने पीसीएमसी (पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम) पर कब्जा करना शुरू कर दिया और तब से विकास गलत तरीके से हो रहा है। अगर आप दूसरे विधानसभा क्षेत्र को देखें तो जिस तरह का विकास हुआ है, उससे पता चलता है कि यहां गलत चीजें हुई हैं। भ्रष्टाचार भी हुआ है। इसके लिए मौजूदा विधायक जिम्मेदार हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *