धर्मशाला में भाजपा OBC मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने सुक्खू सरकार की नीतियों पर कसा तंज

धर्मशाला में भाजपा OBC मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने सुक्खू सरकार की नीतियों पर कसा तंज

In Dharam, the state spokesperson of BJP OBC Morcha made a statement in the meeting of Sukhu government.

धर्मशाला: भाजपा OBC मोर्चा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र कुमार ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान कांग्रेस ने जनता को कई वादे दिए थे, लेकिन सत्ता में आते ही उन वादों को दरकिनार कर दिया गया।

पांच लाख नौकरियां और महिलाओं को 1500 रुपये – सब अधूरा

राजेंद्र कुमार ने कहा कि युवाओं को पांच लाख नौकरियों का सपना दिखाया गया था और महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का वादा किया गया था। लेकिन आज तक यह वादे पूरा नहीं हुए। उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है और बढ़ते बिजली-पानी के बिल घर-घर की चिंता बढ़ा रहे हैं।

आपदा के समय कांग्रेस रही नदारद



उन्होंने कहा कि आपदा के समय भाजपा संगठन ने हर गाँव और क्षेत्र में राहत पहुँचाई, जबकि कांग्रेस सरकार उस समय नदारद रही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांगड़ा दौरे का हवाला देते हुए बताया कि प्रदेश को 1500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज मिला था, लेकिन आज तक यह स्पष्ट नहीं है कि वह पैसा कहां खर्च हुआ।

GST में राहत के बावजूद सीमेंट के दाम बढ़े

राजेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने GST में जनता को राहत दी, लेकिन प्रदेश सरकार ने सीमेंट के दाम बढ़ाकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या केंद्र की राहत प्रदेश सरकार को स्वीकार नहीं हुई।

भाजपा का दावा – जनता तैयार, कांग्रेस की विदाई तय

राजेंद्र कुमार ने दावा किया कि अब प्रदेश की जनता मन बना चुकी है और जल्द ही होने वाले चुनावों में कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *