किन्नौर के निगुलसरी में कार पर गिरा पहाड़, बाल -बाल बचे यात्री

किन्नौर के निगुलसरी में कार पर गिरा पहाड़, बाल -बाल बचे लोग

हिमाचल में हो रही बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाना बंद नहीं किया है। इसी के चलते प्रदेश के किन्नौर जिला को जोड़ने वाले हाईवे पर बीती शाम को बड़ा हादसा होने से टल गया। नेशनल हाईवे-5 पर किन्नौर के निगुलसरी में पहाड़ कार पर गिर गया। गाड़ी में सवार 4 लोग पहाड़ी से लैंडस्लाइड होते देख पहले ही बाहर निकलने और भागने में कामयाब हुए। इससे कार सवारों की जान तो बच गई, लेकिन इस घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार लैंडस्लाइड के बाद NH-5 लगभग 17 घंटे बाद आज सुबह 9.45 बजे बहाल कर दिया गया। मगर निगुलसरी में बार-बार पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो रहा है। इससे बीते 8 दिनों के दौरान मुश्किल से 20 से 25 घंटे तक सड़क बहाल रही है। वहीं प्रदेश में 115 सड़कें बीते एक सप्ताह से बंद पड़ी है। इससे आम लोगों सहित सेब बागवानों को ज्यादा कठिनाइयां झेलनी पड़ रही है। सेब बागवानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। भारी बारिश, लैंडस्लाइड के कारण सड़कों की हालत खस्ता हो रही है। ऐसी सड़कों पर सफर जोखिमभरा ​​​​बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *